Makka Ki Top Variety 2024 | बसंतकालीन मक्का की टॉप बैरायटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe

भारत वर्ष में मक्का की खेती कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है | परन्तु अब मक्का की खेती कई और राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाने लगीं हैं |


मक्का की खेती तीनों मौसम में की जाती हैं | जायद,रबी,खरीफ परन्तु मक्का की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए संतुलित खाद,दवा,समय से सिंचाई,समय से बुवाई के अलावा अच्छी बैरायटी के बीज की आवश्यकता होती हैं |

तो आज के आर्टिकल में बसंतकालीन हाईब्रिड मक्का की तीन अच्छी पैदावार देने वाली Makka Ki Top Variety 2024 के बारे में जानकारी देने वाले हैं |


Makka Ki Top Variety 2023, बसंतकालीन मक्का की टॉप बैरायटी , Makka Ki Top Variety, Makka Ki Variety, Makka Ki Kheti, मक्का की बैरायटी





        यह भी पढ़ें:-Makka Ki Kheti Kaise Karen 


 मक्का की टॉप प्रजातियां (Makka Ki Top Variety 2024) 


वैसे तो मक्का की बहुत सारी वैरायटियां भारत में होती है | मगर आज के आर्टिकल में पांच टॉप मक्का की वैरायटियां के बारे में बात करने वाले हैं जो निम्नलिखित मक्का की वैरायटी है जैसे-                     




 1-Makka Ki Top Variety 2024 - शिंगो गोल्ड 


यह बसंतकालीन हाईब्रिड मक्का की बैरायटी हरलाल सीड्स कम्पनी की बहुत अच्छी हाईब्रिड मक्का की बैरायटी हैं  | यह मक्का की बैरायटी 110-115 दिन में पककर कटाई के लिए तैयार हो जाती है |


 विशेषताएं- 

1-दाने का रंग पीला-नारंगी होता हैं |
2-भुट्टे एक समान लम्बे और सिरे तक पूरा भरा हुआ होते हैं |
3-छूॅंछ का रंग एकदम लाल और पतली छूॅंछ होती हैं |
4-यह किस्म ठंड और धुंध के प्रति भी सहनशील होती हैं
5-अधिक तापमान में भी भुट्टों में दाने भरते हैं |
6-तना मजबूत होता हैं और वह गिरता नहीं हैं |


बीजदर- 8-10 किलोग्राम प्रति एकड़
बुवाई का समय - फरवरी-मार्च



            यह भी पढ़ें:-मेंथा की खेती कैसे करें 



 2 - Makka Ki Top Variety 2024 - कावेरी 5210 


कम्पनी नाम - काबेरी सीड कम्पनी लिमिटेड

बीज दर - 8 -10kg/एकड़

पकने की अवधि - 105 -110 दिन


 विशेषताएं- 


1-एक समान आकार के बड़े भुट्टे पूरे सिरे तक भरे हुए होते हैं |
2-सबसे अधिक उपज और सबसे अधिक मुनाफा देने वाली बैरायटी हैं|
3-कावेरी 5210 गिरने के प्रति सहनशील होती हैं |
4-तना मजबूत और गिरता नहीं हैं



 3- Makka Ki Top Variety 2024 - जिनोमिक्स Gx 301 


कम्पनी नाम-जिनोमिक्स ऐग्रि जेनिटिक्स प्रा.लि.



 विशेषताएं


1 - 100-110 दिन में पकने वाली प्रजाति हैं |
2 - मजबूत तना और गिरता नहीं हैं |
3 - एक समान ऊंचाई पर एक जैसे लम्बे भूट्टे |
4 - शेलिंग प्रतिशत : 80-82 %
5 - वजनदार संतरी रंग का दाना,मंड़ी भाव अधिक
6 - भुट्टे के ऊपर छिलके का संपूर्ण कवच
7 - चौमासे की फसल जैसे कि धान, मक्का आदि के लिए उपयुक्त |
8 - फसल पकने के बाद भी चारा हरा रहता हैं |

Makka Ki Variety,Makka Ki Top Variety,Makka Ki Top Variety 2024 ,बसंतकालीन मक्का की टॉप बैरायटी


 4 - Makka Ki Top Variety 2024 -विराट -18 


कम्पनी नाम - CT SEED 

बीज दर - 8 -10kg/एकड़
पकने की अवधि - 95 -100 दिन



 विशेषताएं- 


यह मक्का की वैरायटी CT SEED कंपनी की वैरायटी है यह वैरायटी 95 से 100 दिन में पककर तैयार हो जाती है | इस किस्म के लिए बुवाई के लिए बीज 8 से 10 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से आवश्यकता होती है | इसके भुट्टे एक समान लंबे और मोटे होते हैं | दाने का रंग लाल और छूंछ लाल रंग की और पतली होती है | यह वैरायटी ठंड और धुंध के प्रति सहनशील होती है | इस वैरायटी का तना मजबूत एवं मोटा होता हैं | इस कारण यह वैरायटी गिरती नहीं है  | इसकी बुवाई 1 जनवरी से 31 मार्च तक कर सकते हैं |



 5 - Makka Ki Top Variety 2024 - शहंशाह प्लस 


कम्पनी नाम - CT SEED 

बीज दर - 8 -10kg/एकड़

पकने की अवधि - 95 -100 दिन

बुवाई - 1 जनवरी से 15 अप्रैल तक 


यह भी मक्का की वैरायटी CT SEED कंपनी की वैरायटी है | यह मक्का की वैरायटी गर्मी सीजन के लिए उपयुक्त मक्का की किस्म है | यह वैरायटी 95 से 100 दिन में पककर तैयार हो जाती है | यह बैरायटी दाने एवं चारा उत्पादन के लिए उपयुक्त बैरायटी है | इसके दाने बड़े पीले नौरंगी कलर के होते हैं | इस वैरायटी के भुट्टे एक समान लंबे व मोटे होते हैं | तना मजबूत होता है | इस कारण यह बैरायटी गिरती नहीं है | इस वैरायटी की बुवाई 1 जनवरी से 15 अप्रैल तक कर सकते हैं |

 



 मक्का से बेहतरीन उपज लेने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है :-


बुवाई के समय खेत में उपयुक्त नमी होना चाहिए |
• बसंत कालीन मक्का की बुवाई 15 जनवरी से 15 मार्च (संक्रांति से होली ) तक करें |
• पौधे से पौधे की बीच की दूरी 10 इंच और लाइन से लाइन की बीच की दूरी 18 इंच रखें |
• फूल एवं परागण की अवस्था में खेत में नमी बनाए रखें |



यह भी पढ़ें:-आलू में जड़ गलन रोग - Root Rot Disease of Potato in Hindi 


 उर्वरक प्रबंधन - 


बुवाई के समय 20 किलोग्राम यूरिया और 75 किलोग्राम डीएपी 50 किलोग्राम m.o.p. और 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति एकड़ प्रयोग करें और बुवाई के 25 से 30 दिन बाद 50 किलो यूरिया का प्रयोग टांप ड्रेसिंग में प्रयोग करें और फूल निकलने की अवस्था पर 50 किलो यूरिया का प्रयोग अवश्य करें प्रति एकड़ के हिसाब से और उपज बढ़ाने के लिए गोबर की सड़ी खाद कंपोस्ट का प्रयोग 5 से 10 टन प्रति एकड़ की दर से अवश्य करें |


  सिंचाई प्रबंधन:- 

निम्न अवस्था में सिंचाई अवश्य करनी चाहिए -

• पहली सिंचाई : 20 से 25 दिन की अवस्था पर
• द्वितीय सिंचाई : घुटने की ऊंचाई वाली अवस्था
• तृतीय सिंचाई : फूल परागण की अवस्था
• चतुर्थ सिंचाई : दाने बनने एवं भरने की अवस्था


नोट-फूल एवं परागण की अवस्था में जमीन में नमी बनाए रखना अत्यावश्यक हैं |



           यह भी पढ़ें -मेंथा में सल्फर कब कब डालें 



 अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें  





FAQ 
 


1.Q.-सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली मक्का कौन सी है ? 


‌Ans.-मक्का की सबसे अधिक पैदावार देने वाली बैरायटी काबेरी 5210 और पायनियर 1844 हैं यह 40-45 कुन्तल प्रति एकड़ तक उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं |


 2.Q.-एक बीघा में मक्के की पैदावार कितनी होती है ? 


‌Ans. एक बीघा में मक्के की पैदावार 8 से 9 कुंतल हो जाती है इस हिसाब से 1 एकड़ में 40 से 45 कुंटल प्रति एकड़ के हिसाब से मक्के का उत्पादन होता है |


 3.Q. एक एकड़ में मक्के का बीज कितना लगता है ? 


Ans. 1 एकड़ में मक्के का बीज 8 से 9 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से लगता है |

 4.Q. सबसे अच्छा मक्का का बीज कौन सा है ? 


Ans. सबसे अच्छा हाईब्रिड मक्का का बीज बायर 9108 हैं | जो 45-50 कुन्तल  प्रति एकड़ तक बहुत अच्छा उत्पादन देती हैं |



 निष्कर्ष (Conclusion ) 


तो किसान भाइयों इस ब्लॉग के माध्यम से हमने मक्के की तीन बसंत कालीन हाइब्रिड मक्के की प्रजातियां के बारे में जाना और अगर इन प्रजातियां को आप इस वर्ष लगाते हैं | तो उम्मीद करता हूं | कि एक मक्के की फसल से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं | अगर यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो और किसानों में शेयर करें जिससे उन्हें भी इन तीन बसंत कालीन हाईब्रिड मक्के की किस्में की जानकारी प्राप्त हो सके | अधिक जानकारी हेतु कमेंट करें धन्यवाद 



 यह भी पढ़ें:- 


1-Tarbuj की Top Variety 2024 : आईए जानते हैं सबसे अच्छी तरबूज की प्रजाति 

2-Aloo Mota Karne Ki Dawa in Hindi - आलू मोटा करने की दवा

3-Late Blight Of Potato in Hindi -आलू का पछेती झुलसा रोग








कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.