Tarbuj की Top Variety 2024 : आईए जानते हैं सबसे अच्छी तरबूज की प्रजाति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe


तरबूज की खेती भारत में प्राचीन काल से की जाती है । इसकी खेती अधिकतर भारत के सभी क्षेत्रों में की जाती है । तरबूज का मीठा रसीला गूदा खाया जाता है । तरबूज में नमक व काली मिर्च मिलाकर इसके फलों के रस का सेवन ठंडक पहुंचने वाला स्वादिस्ट पेय बनता है। इसके बीजों की गिरी का उपयोग शर्बतों तथा कुछ औषधियों में भी होता है |  

तो आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि Tarbuj की Top Variety 2024  के बारे में की सबसे अच्छी तरबूज की प्रजाति कौन कौन सी है |


तरबूज की बैरायटी,तरबूज की उन्नत किस्में,Other Crop,Watermelon Top Variety 2024 in hindi,Tarbuj Ki Top Variety 2024,



Tarbuj की Top Variety 2024 : आईए जानते हैं सबसे अच्छी तरबूज की प्रजाति 

    तरबूज की सबसे अच्छी पैदावार देने वाली बैरायटी निम्नलिखित हैं -

    तरबूज की उन्नत किस्में (Watermelon Improved Varieties)

    1. सुगर बेबी (Sugar Baby)-  

    इस किस्म को भारतीय कृषिअनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा अमेरिका से मंगाया गया है | यह तरबूज की एक बहुत प्रसिद्ध किस्म हैं | तरबूज की इस किस्म की पत्तियां काफी कटी हुई होती हैं |

    तरबूज की इस वैरायटी के फल छोटे या मध्यम आकार के, गोल , गहरे हरे रंग के होते हैं | जिनके ऊपर हल्की सी पट्टी होती है | इस वैरायटी के प्रत्येक फलों का औसत वजन 3-5 किलोग्राम होता हैं | इस वैरायटी के तरबूज के फलों का गूदा गहरा लाल रंग का होता हैं और बहुत मीठा भी होता हैं | तरबूज की इस प्रजाति के बीज छोटे, भूरे रंग के होते हैं | जिसका सिरा काला होता हैं |

    2. आसाई यामातों (Asai Yamato)-


    तरबूज की यह एक मध्य मौसमी किस्म हैं | इस किस्म को भी भारतीय कृषिअनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा जापान से मंगाया गया है | 

    इस बैरायटी के फल मध्यम से बड़े आकार होते हैं | और प्रत्येक फलों का औसत वजन 6-8 किलोग्राम होता हैं |  तरबूज की इस किस्म के फलों का छिलका हल्के हरे रंग का होता हैं | गूदा गहरे गुलाबी रंग का होता हैं | तरबूज की इस किस्म की बुवाई करने के बाद फल 95-100 दिन में पककर तैयार हो जाते हैं | फलों में कुल घुलनशील शर्करा का अंश 11-13 प्रतिशत होता हैं |


    3. न्यू हैम्पशायर मिजेट (New Hampshire Midget)


    इस किस्म को अमेरिका से मंगाया गया है | यह एक तरबूज की अगेती किस्म है | Tarbuj की इस Variety के फल बुवाई से 80-85 दिन के बाद तैयार हो जाते हैं | Tarbuj की इस वैरायटी के फल आकार में छोटे होते हैं | और अंडाकार होते हैं | प्रत्येक फलों का औसत वजन 1.5-2.0 किलोग्राम तक होता हैं | 

    4. अर्का मानिक (Arka Manik)


    तरबूज की इस वैरायटी के फलों का आकार गोल एवं अडाकार होता है | इसका छिलका हरा होता है जिस पर गहरी हरी पट्टियां पाई जाती हैं और गूदा गहरे गुलाबी रंग का होता है | इस वैरायटी के फलों का औसतन वजन 6 किलो ग्राम होता है | फल में अच्छी मिठास तथा सुगंध होती है | इस किस्म की एक विशेषता है कि इसके बीज एक पंक्ति में लगे रहते हैं जिससे खाने में काफी सुविधा होती है |


    तरबूज की संकर किस्में (Watermelon Hybrid Varieties)


    1. अर्का ज्योति (Arka Jyoti)

    तरबूज की इस किस्म को भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर द्वारा एक अमेरिकन किस्म  "क्रिमसन स्वीट" तथा एक स्थानीय किस्म 'आई.एच. आर. 20' के बीच संकरण द्वारा विकसित किया गया है | 

    तरबूज की इस वैरायटी के फल गोल तथा हल्के हरे रंग के होते हैं  | इस वैरायटी के छिलके के ऊपर गहरी हरी रंग की पट्टियां पड़ी होती हैं | तरबूज की इस संकर किस्म का गूदा गहरे गुलाबी रंग का सुगंधित तथा अधिक मिठास लिए होता है  | इसमें शर्करा की मात्रा 13% होती है | बीज कम या छोटे होते हैं  | इस तरबूज की वैरायटी के फलों का औसत वजन 6 से 8 किलोग्राम होता है और इसकी भंडारण क्षमता अच्छी होती हैं |

    2. पूसा बेदाना (Pusa Bedana)

    तरबूज की इस किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा एक अमेरिका की प्रजाति "टेट्रा -2,(मादा पित्र) तथा स्थानीय विशुद्ध वंशक्रम "पूसा रसाल (नर पित्र) के बीच क्रास करके विकसित किया गया है | तरबूज की यह वैरायटी त्रिगुणित होने के कारण इसमें बीज नहीं होते हैं | इसके गूदे का रंग गुलाबी तथा काफी मीठा होता है | 


    FAQ


    Q.1. तरबूज की सबसे अच्छी वैरायटी कौन सी है?

    Ans.- तरबूज की शुगर बेबी एक सबसे अच्छी वैरायटी है | जोकि बीच की बुवाई करने के बाद 95 से 100 दिन में तैयार हो जाती है |

    Q.2. तरबूज की कौन सी किस्म अच्छी है?


    Ans. - तरबूज की शुगर बेबी और अर्का ज्योति संकर किस्में एक प्रमुख किस्में हैं |


    Q.3. सबसे तेजी से बढ़ने वाला तरबूज कौन सा है?


    Ans.- तरबूज की आइसबांक्स आकार में अर्ली मिडगेट 65 दिन में और गार्डन बेवी 70 दिन में तैयार होने वाले तरबूज की किस्में हैं |



    निष्कर्ष (Conclusion)

    तो किसान भाइयों इस आर्टिकल में अपने जाना कि Tarbuj की Top Variety 2024 : आईए जानते हैं सबसे अच्छी तरबूज की प्रजाति के बारे में अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा तो किसानों को शेयर करें और अधिक कृषि से संबंधित जानकारी हेतु नीचे कमेंट अवश्य करें |


    यह भी पढ़ें:-

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.