About us


AK KISAN NEWS क्या हैं ?


AK KISAN NEWS एक हिन्दी ब्लागिंग बेवसाइट हैं | इस बेवसाइट पर किसानों को खेत-बाड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाती हैं कि कैसे खेती करें, कौनसी खाद डालें, कीटों की कैसे रोकथाम करें और कौन कौन से कीट कौनसी फसल में लगते हैं  |

रोग की पहचान व रोकथाम,कृषि की नई तकनीक और सभी फसलों के खरपतवारओं के नियंत्रण के बारे में इन सभी बिषयों पर बड़ी रिसर्च और कठिन परिश्रम करने के बाद में पूरी जानकारी इस वेबसाइट के मध्य से दी जाती हैं |

आपने अभी तक मेरे ब्लॉंग के बारे में जाना, जिसमें आपको बताया गया है कि आप क्या-क्या खेती बाड़ी से सम्बंधित पढ़ सकते हैं लेकिन में अब अपने बारे में पूरी जानकारी देता हूॅं |

मैं कौन हूॅं : ARVIND KUMAR 


मेरा पूरा नाम अरविन्द कुमार सिंह तोमर हैं और मैं उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव संजरपुर बालजीत का रहने वाला हूॅं | मैंने Bhim Rao Ambedkar University Agra से B.Sc. Agriculture सन् 2009 में किया हैं तब से मैं विभिन्न पेस्टीसाइड व सीड्स कम्पनी में काम कर चुका हूॅं | वहां पर मैंने किसानों की खेती से सम्बंधित समस्याओं का समाधान फील्ड लेबल पर किया हैं  |


परन्तु मैंने सोचा कि मैं फील्ड लेबल पर अधिक किसानों को खेती से सम्बंधित जानकारी से जागरूक नहीं कर सकता हूं|तो मैंने 17 फरवरी 2019 को एक यूट्यूब चैनल बनाया और मैंने वीडियो के माध्यम से किसानों को समय समय पर कृषि से संबंधित जानकारी के प्रति जागरूक करना शुरू किया,और आज मेरे इस यूट्यूब चैनल पर 69.2k किसान मुझसे जुड़े हुए हैं |


आज मैं ज्यादातर सभी सोशल मीडिया(YouTube 69.2K ,Facebook Page 1366 Follwer, Twitter 703 Follwer, Instagram ) नेटवर्किंग के माध्यमों से किसानों को  समय समय पर खेती से सम्बंधित जानकारी के प्रति जागरूक करता रहता हूॅं  |


मेरा उद्देश्य यह है कि मैं किसानों को स्मार्ट खेती के प्रति जागरूक कर सकूं और उनकी आर्थिक स्थिति को कृषि से संबंधित जानकारी के माध्यम से सुधार सकूं | अब मैं इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए लेख के माध्यम से कृषि से संबंधित समस्या का समाधान व जानकारी बहुत बड़े स्तर पर किसानों को देना चाहता हूॅं  |


तो मैंने एक वर्ष पहले ब्लॉगर पर एकाउंट बनाया और एक -दो पोस्ट भी शेयर की थी | तो मुझे ब्लॉगर के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी परन्तु मैंने एक वर्ष में ब्लॉगर के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करके 4 दिसम्बर 2022 से रेगुलर पोस्ट डालकर किसानों को जागरूक करने के अभियान को ब्लॉग के माध्यम से आगे बढ़ाता चला आ रहा हूॅं  |

              ARVIND KUMAR SINGH                                     Mob.No.-9756631080






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.