मक्का बुवाई की मशीन
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
YouTube Channel
Subscribe
किसान भाइयों खरीफ फसलों में धान के बाद मक्का प्रदेश की एक मुख्य फसल है | मक्का की खेती अनाज भुट्टे एवं हरे चारे के लिए की जाती है | मक्का की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए आवश्यक है कि मक्के की फसल की समय से बीज की बुवाई की जाना चाहिए | तो किसान भाइयों मक्के के बीज की बुवाई अगर हम मजदूरों से कराते हैं | तो समय के साथ-साथ बुवाई में खर्चा भी अधिक आता है |
तो आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं मक्का की बुवाई की एक ऐसी आधुनिक मक्का बुवाई की मशीन makka bone ki machine के बारे में जो बुवाई में किसानों का समय तो बचाती हैं | साथ ही साथ कम समय में अधिक बुवाई करने के अलावा खर्चा भी बुवाई में बचाती हैं |
मक्का बुवाई की मशीन (makka bone ki machine)
मक्का की बुवाई पहले ज्यादातर किसान भाई लाइनों में खुरपी से एक-एक दाना डालकर बुवाई करते थे | इसमें मक्का बुवाई में समय अधिक लगने के साथ-साथ खर्चा भी अधिक आता था | लेकिन अब makka bone ki machine आ चुकी है | इस मक्का बुवाई की मशीन से मक्का,चना, मटर और मूंगफली आदि फसलों की बुवाई कर सकते हैं | इस मशीन को मक्का बोने की मशीन हाथ वाली के अलावा सीड ड्रिल नाम से भी जानते हैं |
मक्का बोने की मशीन हाथ वाली की बनावट (Maize planter structure of hand planter)
इस makka bone ki machine की बनावट बहुत की साधारण होती हैं | जैसा कि आप ऊपर चित्र में देख रहे हैं कि एक गोल आकार का प्लास्टिक का डिब्बा होता हैं | उसमें स्टील की चोंच नुमा निब लगी होती हैं | जिन की लम्बाई लगभग 3-4 इंच होती हैं | जो मक्का के बीज को लगभग 3- 4 इंच गहराई तक बोती हैं और एक समान दूरी पर बीज से बीज की दूरी पर बोती हैं | बीज से बीज की दूरी को आवश्यकतानुसार घटाया व बढ़ाया भी जा सकता हैं |
यह चोंच नुमा निबों में बीज गरारी के द्वारा गोल डिब्बे के पास बने सीड् बॉंक्स से आता है | यह चोंच नुमा निबों के द्वारा मक्का का बीज एक या दो बीज गोल डिब्बे के अन्दर लगी गरारी या गेर के अनुसार आता हैं | यह गरारी या गेर फसलों के अनुसार लगा सकते हैं | प्रत्येक मशीन के साथ लगभग 7-8 गरारियां या गेर आते हैं |
उन्होंने आप जिस किसी फसल की बुवाई के अनुसार लगा सकते हैं | बीच में एक रिंम लगा होता हैं | उसमें धुरा से एक लोहे का हैण्डल लगा होता हैं | हैण्डल से जुड़ा हुआ एक रोलर लगा होता हैं | यह रोलर मशीन द्वारा बोई मक्का के बीज को दबाने का काम करता हैं |
हाथ से मक्का बोने वाली मशीन price (makka bone ki machine price)
मक्का बोने की इस मशीन की कीमत की हम बात करें तो यह मार्केट में 7000 रुपए से लेकर 7200 रुपए तक की लगभग मिल जाएगी |
आनलाईन खरीदें - Click here
विक्रेता डीलर -
महालक्ष्मी बीज भण्डार - उझानी - मोबाइल नंबर -8273931550
भारत किसान सेवा केन्द्र - सहसवान -9720847171
अमित फर्टिलाइजर - दहगवा -9759342419
रामसेवक बीज भण्डार - हैवतपुर-9927481572
आर. पी. बीज भण्डार - बजीरगंज -8630982043
डी.एस. इन्टरप्राइज - बिसौली - 8445551331
मक्का बुवाई मशीन के लाभ (benefits of maize sowing machine)
मक्का बुवाई की मशीन के निम्न लिखित लाभ हैं -
1- मक्का बुवाई की मशीन से मक्का की बुवाई करने से समय की बचत होती है |
2.कम समय में अधिक एरिया की बुवाई कर सकते हैं |
3.मशीन द्वारा मक्का की बुवाई करने से बीज एक समान दूरी पर व एक समान गहराई में बोया जाता हैं |
4. मक्का की मशीन द्वारा बुवाई करने से बुवाई में लागत भी काम आती है मजदूरों की बुवाई के अपेक्षा |
5. मशीन द्वारा मक्का बुवाई में कम मजदूर लगते हैं | एक मजदूर लगभग एक दिन में 8-10 वीघा मक्का की बुवाई कर सकता हैं |
6.मशीन द्वारा मक्का की बुवाई में बीज से बीज की दूरी को घटाया व बढ़ाया जा सकता हैं |
अधिक जानकारी हेतु वीडियो देखें
FAQ
Q.1. मक्का बोने वाली मशीन कितने रुपए की है?
Ans. हाथ से मक्का बोने वाली मशीन की कीमत 6800-7200 रुपए हैं | अगर आनलाईन खरीदना चाहते हैं तो 👉 Click here
Q.2. मक्का बोने के लिए कौन सी मशीन का उपयोग किया जाता है?
Ans. मक्का बुवाई के लिए मक्का बोने की मशीन हाथ वाली से उपयोग किया जाता हैं |
Q.3. 1 एकड़ में मक्का का बीज कितना लगता है?
Ans. हाथ वाली मक्का की मशीन से बुवाई में मक्का का बीज 8-10 किलोग्राम प्रति एकड़ लगता हैं |
निष्कर्ष ( Conclusion)
तो किसान भाइयों आप अच्छे तरह से समझ गये होगें मक्का बुवाई की मशीन के बारे में अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और किसानों को शेयर करें और अधिक जानकारी हेतु नीचे कमेंट अवश्य करें |
Post a Comment