हाईब्रिड धान की टॉप बैरायटी 2024 | Dhan Ki Top Variety in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe

 भारत देश में धान की खेती प्राचीन काल से की जाती हैं |किसान भाइयों धान की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए समय से खाद,समय से दवा और समय से सिंचाई के साथ-साथ उचित क्वालिटी का रोग रहित हाईब्रिड़ धान के बीज की भी आवश्यकता होती हैं | 

अगर हमें धान की अच्छी क्वालिटी की बैरायटी का हाईब्रिड़ धान का बीज मिल जाता हैं | तो हमारी धान की फसल से पैदावार भी अच्छी मिलती हैं | तो आज के आर्टिकल में हम हाईब्रिड धान की टॉप बैरायटियों के बारे में लेख के मध्यम से जानने वाले हैं |


हाईब्रिड धान की टॉप बैरायटी 2023 | Dhan Ki Top Variety in Hindi


यह भी पढ़ें -धान का बीज उपचार कैसे करें 


धान की टॉप बैरायटी 2024 (Dhan Ki Top Variety in Hindi)

    धान की टॉप बैरायटियों के बारे में बात करें तो यह दाने के अनुसार दो तरह की हाईब्रिड़ धान की बैरायटी होती हैं जैसे-
    1. महीन धान की टॉप हाईब्रिड़ बैरायटी
    2. मोटे धान की टॉप हाईब्रिड़ बैरायटी          


    1- महीन धान की टॉप हाईब्रिड़ बैरायटी (Top Hybrid Variety of Fine Paddy)

    महीन धान की टॉप हाईब्रिड़ बैरायटी वह हाईब्रिड धान की बैरायटी होती हैं जिनका दाना महीन होता हैं और कम समय में पककर तैयार हो जाती हैं | उत्पादन भी अच्छा देती हैं | तो आज हम किसानों की सबसे अधिक पसंद महीन हाईब्रिड़ धानों की बैरायटियां बताने वाले हैं | जो कि निम्नलिखित हैं -


    A.ताज हाईब्रिड़ धान (Taj Dhan Ki Variety)


    यह शक्ति ब्रांड सीड्स कम्पनी का एक महीन हाईब्रिड़ बासमती धान की बैरायटी हैं | इस धान की बैरायटी का दाना व बाली शरबती धान की बैरायटी से लम्बा होता हैं | इस बैरायटी की समय अवधि 100-110 दिन होती हैं | 


    यह ताज धान की बैरायटी शरबती धान से 7-10 दिन पहले पक कर तैयार हो जाती हैं | दाना महीन और लम्बा होने के कारण बाजार भाव की शरबती से अच्छा मिलता हैं | यह बैरायटी का चावल खाने में शरबती से स्वादिष्ट होता हैं | यह Taj Dhan Ki Variety शरबती से अच्छी पैदावार देने की क्षमता रखती हैं |


    यह भी पढ़ें - गन्ने का बीज उपचार 


    B.महीन संशोधित धान MPR 606


    यह संशोधित महीन धान की बैरायटी महिन्द्रा सीड्स कम्पनी की बैरायटी हैं | यह बैरायटी 105-110 दिन में पक कर तैयार हो जाती हैं | इसके पौधों की ऊंचाई 105-110 सेमी. होती हैं | इस बैरायटी का तना मजबूत होता हैं | इसके कारण यह धान की बैरायटी गिरती नहीं है | 

    यह अगेती किस्म होने की वजह से इसमें हल्दिया रोग आने की संभावना बहुत कम होती है | यह सूखे के प्रति सहनशील वैरायटी है और यह एक अच्छी किस्म होने के कारण इसके पौधे में कल्लों का फुटाव अधिक होता है | इस बैरायटी की बालियां 11 से 12 इंच लंबी और गुच्छे दार होती हैं | इसके दाने छोटे और मजबूत होते हैं |

    यह संशोधितन धान की वैरायटी 25 से 26 कुंतल प्रति एकड़ उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं | इसका चावल खाने में स्वादिष्ट होता है और यह बैरायटी महीन संशोधित होने के कारण इसका बाजार रेट अच्छा मिलता है | इस बैरायटी की 1 एकड़ धान की रोपाई के लिए नर्सरी तैयार करने के लिए 9 से 10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती हैं |


    C.महीन संशोधित धान की बैरायटी  खुशी -27

    खुशी-27 नाथ सीड्स कम्पनी की महीन संशोधित धान की बैरायटी हैं |  यह किस्म 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है इसके पौधों की ऊंचाई लगभग 105 सेंटीमीटर तक हो जाती है | 


    पौधों मध्यम ऊंचाई और मजबूत होने के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी गिरता नहीं है | इस वैरायटी के पौधों में कल्लों का फुटाव अधिक होता है | यह वैरायटी की बालियां लंबी और गुच्छ दार होती हैं | 


    इसका चावल महीन और खाने में स्वादिष्ट होता है और दाना महीन होने के कारण बाजार रेट भी अच्छा मिलता है |यह वैरायटी 25 से 26 कुंटल प्रति एकड़ उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं | 1 एकड़ खेत की रोपाई के लिए नर्सरी को 9 से 10 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है |


    यह भी पढ़ें - धान में कल्लों बढ़ाने के देशी तरीके 


    D.महीन धान की बैरायटी  BH-21


    यह हाईब्रिड धान की बैरायटी श्रीराम बायोसीड जेनेटिक्स कम्पनी की बैरायटी हैं | यह कम अवधि 105-110 दिन में पककर तैयार हो जाती हैं | इस बैरायटी का दाना लम्बा और पतला होता हैं | बालियां लंबी और मोटी होती हैं |


    इस बैरायटी का चावल सुगंधित व खाने में स्वादिष्ट होता हैं | पौधों की ऊंचाई मध्यम 105-110 सेमी. होती हैं | इसके प्रत्येक पौधे में 12-15 कल्लें होते हैं | इसका दाना महीन और लम्बा होने के कारण बाजार भाव भी ठीक मिलता हैं |


    2. मोटे हाईब्रिड़ धान की टॉप बैरायटी (Top Variety of Coarse Hybrid Paddy )


    इन बैरायटियों का दाना मोटा होता हैं और इनकी पकने की समयावधि अधिक होती हैं | यह बैरायटी महीन धान की अपेक्षा अधिक उपज देती हैं | तो किसान भाइयों आज हम कुछ टॉप पैदावार देने वाली मोटे हाईब्रिड़ धान की बैरायटियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं |


    यह भी पढ़ें - गोबर के उपलों से ह्युमिक एसिड कैसे बनाएं


    A.मोटे हाईब्रिड़ धान की टॉप बैरायटी - अराइज 6444 गोल्ड 


    यह बायर क्रॉप साइंस कंपनी की वैरायटी है | यह हाइब्रिड धान की बैरायटी भारत में सबसे अधिक बिकने वाली वैरायटी हैं | यह हाइब्रिड धान की वैरायटी 135 से 140 दिन में पक कर तैयार हो जाती है | यह BLB Rog के प्रति प्रतिरोधी बैरायटी हैं | 

    इस बैरायटी के पौधों की ऊंचाई 75-80 सेमी. होती हैं | इस वैरायटी के प्रत्येक पौधे में कल्लों की संख्या 12 से 15 होती है | यह बैरायटी सूखे के प्रति सहनशील वैरायटी है | यह बैरायटी विपरीत परिस्थितियों में भी खड़ी रहती है और इसका दाना मोटा और लंबा होता है | खाने में भी स्वादिष्ट होती है | 

    यह बैरायटी 30-35 कुन्तल प्रति एकड़ उत्पादन देती हैं | एक एकड़ खेत के लिए नर्सरी के लिए 5-6 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती हैं |


      यह भी पढ़ें - खीरे की टॉप बैरायटी 


    B.मोटे हाईब्रिड धान की टॉप बैरायटी - PHB 71


    यह पायनियर सीड्स कंपनी की वैरायटी है यह हाईब्रिड धान की वैरायटी 130 से 35 दिन में पक कर तैयार हो जाती है | यह वैरायटी 60 से 80 कुंतल प्रति हेक्टेयर के मध्य पैदावार देने वाली वैरायटी है | 

    इस वैरायटी को तमिलनाडु हरियाणा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में किया जा सकता है | इसके पौधों की ऊंचाई 80 से 82 सेंटीमीटर होती है  | इसकी बाली लंबी और दाना महीन पतला और लंबा होता है | खाने में इसका चावल स्वादिष्ट होता हैं | 

    यह सूखे के प्रति सहनशील वैरायटी है | यह मध्यम सिंचाई में भी एक अच्छा उत्पादन देने वाली वैरायटी है | यह वैरायटी में झोंका रोग,ब्लास्ट और खैरा रोग अधिक आने का चान्स रहता है |


    C. हाईब्रिड मोटा धान - काबेरी 468


    यह कावेरी सीड्स कंपनी की हाइब्रिड धान की वैरायटी है यह हाईब्रिड धान की बैरायटी 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है  | इसके प्रत्येक पौधे में 15 से 16 कल्लों का फुटाव होता है | 


    इस वैरायटी के पौधों की ऊंचाई 105 से 110 सेंटीमीटर होती है | मध्यम ऊंचाई एवं तने का मजबूत होने के कारण यह बैरायटी विपरीत मौसम में भी गिरती नहीं है | इसकी बालियां लंबी एवं गुच्छे दार होती हैं | इसकी एक बाली में लगभग 250 से 300 दाने होते हैं |


    इसका दाना काफी मजबूत और वजनदार होता है | यह कावेरी 468 हाईब्रिड धान की बैरायटी 30-32 कुन्तल प्रति एकड़ पैदावार देने की क्षमता रखती हैं | इसका दाना मोटा होने के बावजूद खाने में स्वादिष्ट होता है | अगर इसकी 1 एकड़ खेत के लिए नर्सरी डालनी है तो 6 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है |


    यह भी पढ़ें - मक्का में सुण्ड़ी की बेस्ट दवा 


    अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें

     




    FAQ 


    Q.1.सबसे अच्छा हाईब्रिड धान कौन सा है ?


    Ans. भारत देश में सबसे अधिक बिकने वाला हाईब्रिड धान 6444 हैं | जो बायर क्रापसांइस कम्पनी का हाईब्रिड धान हैं | यह हाईब्रिड धान की बैरायटी 35-40 कुन्टल प्रति एकड़ पैदावार देती हैं | 


    Q.2. सबसे ज्यादा पैदावार वाली धान कौन सी है ?


    Ans. Sabse achai dhan ki variety काबेरी 468 हैं | यह हाईब्रिड धान की बैरायटी 115-120 दिन में पक कर तैयार हो जाती हैं | यह बैरायटी 32-35 कुन्तल प्रति एकड़ पैदावार देने की क्षमता रखती हैं |


    Q.3.धान की सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म ?


    Ans.धान की सबसे अधिक पैदावार देने वाली वैरायटी बायर क्रापसांइस कम्पनी की 6444 हैं | यह किस्म 135-140 दिन में पक कर तैयार हो जाती हैं और 35-40 कुन्तल प्रति एकड़ उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं | इसके पौधों की ऊंचाई 75-80cm होती हैं |


    Q.4. धान की बैरायटी बताईए ?


    Ans.धान की टॉप हाईब्रिड धान की किस्में -

    1-Arize 6444 Gold हाईब्रिड धान 

    2- Kaveri 468 हाईब्रिड धान

    3- Pioneer 27P31 हाईब्रिड धान किस्म 

    4-Taj हाईब्रिड धान किस्म 

    5-पायनियर PHB-71 हाईब्रिड धान किस्म 


    Q.5.सबसे कम दिन में पकने वाली धान कौन सी है ?


    Ans. सबसे कम दिनों में शक्ति सीड्स कम्पनी की शान धान की हाईब्रिड धान किस्म है | जो कि 95-100 दिनों में पककर तैयार हो जाती हैं | शान धान की बैरायटी कम दिनों में भी अच्छी पैदावार देती हैं |


    निष्कर्ष ( Conclusion )


    तो किसान भाइयों इस आर्टिकल में हमने हाईब्रिड धान की महीन और मोटे धान की बैरायटियों के बारे में जानकारी दी अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और किसानों को शेयर करें और अधिक जानकारी हेतु कमेंट अवश्य करें |



    यह भी पढ़ें:-

    1.मेंथा में सल्फर कब कब डालें 
    2.मक्का की टॉप बैरायटी 
    3.गन्ने की खेती कैसे करें 

    1 टिप्पणी:

    Blogger द्वारा संचालित.