धान का बकानी रोग की दवा | Dhan Mein Bakani Rog in Hindi
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
YouTube Channel
Subscribe
धान की फसल में विभिन्न रोग लगते हैं | जो धान की फसल को बहुत अधिक हानि पहुंचाते हैं | उन्हीं रोगों में से एक रोग लगता हैं | धान का बकानी रोग | धान का यह बकानी रोग धान की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता हैं | अगर इसका समय पर रोकथाम नहीं किया तो यह धान की फसल के उत्पादन पर 15 से 20 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचाता हैं |
यह भी पढ़ें :-धान में कल्लें बढ़ाने के उपाय
धान में बकानी रोग की पहचान व लक्षण (Identification of Bakani Disease in Paddy)
धान में बकानी रोग की पहचान की बात करें तो इस रोग से ग्रस्त पौधों की ऊंचाई सामान्य पौधों की ऊंचाई से अधिक होती हैं | रोगग्रस्त पौधे लम्बे, पतले और पीले दिखाई देते हैं | इस रोग से ग्रस्त पौधे लम्बे होने के कारण इस रोग को धान का झंडा रोग भी कहते हैं | यह रोग फ्यूसेरियम मोनिलिफोर्मी नामक कवक के कारण होता हैं |
बकानी रोग से ग्रस्त पौधों में कल्लों की संख्या भी कम होती हैं | यह रोग से पीड़ित पौधों की जड़ और तना भी अधिक आद्रता होने पर गलने व सड़ने लगता हैं | रोग ग्रस्त पौधों की गांठों पर जड़े व सफेद सफेद फफूंदी भी दिखाई देती हैं |
रोग से अधिक ग्रसित पौधे सूख कर मर भी जाते हैं | इस रोग से ग्रस्त पौधों पर पहले तो बालियों आती नहीं है | अगर बालियों निकले भी आई तो खाली निकलती हैं |
बकानी रोग से ग्रस्त धान की बैरायटियां
यह रोग धान की पूसा बासमती 1509 , पूसा बासमती 1121, पूसा बासमती 1718 और अन्य बासमती धान की बैरायटियां में अधिक पाया जाता हैं |
यह भी पढ़ें -धान में सरसों की खली का उपयोग
धान में बकानी रोग की रोकथाम (Prevention of Bakani Disease in Paddy)
धान में झंडा रोग की रोकथाम की बेस्ट दवायें निम्नलिखित है -
1. धान की नर्सरी डालते समय बीज का बीज उपचार करके धान को बकानी रोग से बचाया जा सकता हैं | बीज उपचार विटाबैक्स पाउडर दवा से 2gm प्रति किलोग्राम बीज से कर सकते हैं |
2.धान की खड़ी फसल में बकानी रोग की रोकथाम के लिए पहली दवा प्रोपिकोनाजोल 25% ई. सी. 300-400ml प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं |
3.धान की खड़ी फसल में बकानी रोग की रोकथाम के लिए दूसरी दवा कापर आक्सीक्लोराइड़ 50 % डब्ल्यू. पी. 500-600 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं |
आनलाईन खरीदें ........
अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें
FAQ
Q.1. बकानी रोग किस फसल में होता हैं ?
Ans. बकानी रोग धान की फसल में होता है | इस रोग में रोगग्रस्त पौधे सामान्य पौधों की अपेक्षा अधिक लम्बे होते हैं | धान के रोगग्रस्त पौधे अधिक लम्बे होने के कारण इस रोग को झंडा रोग भी कहते हैं |
Q.2. धान में बकानी रोग की रोकथाम कैसे करें ?
Ans. धान की खड़ी फसल में बकानी रोग (झंडा रोग) की रोकथाम के लिए दवा प्रोपिकोनाजोल 25% ई. सी. 300-400ml प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं |
Q.3. धान में झंडा रोग की दवा ?
Ans.धान की खड़ी फसल में झंडा रोग की रोकथाम के लिए दवा कापर आक्सीक्लोराइड़ 50 % डब्ल्यू. पी. 500-600 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं |
निष्कर्ष (Conclusion )
तो किसान भाइयों इस आर्टिकल में आपने जाना कि धान में बकानी रोग कैसे पहचानेंगे और कैसे रोकथाम करेंगे | अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और किसानों को शेयर करें और अधिक जानकारी हेतु कमेंट अवश्य करें |
Post a Comment