लहसुन के कंदो का साइज कैसे बढ़ाए | Lahsun Ke Kando Ka Aakar Badhane Ki Dawa
लहसुन की खेती का भारतबर्ष में महत्वपूर्ण स्थान है। लहसुन की खेती सम्पूर्ण भारतवर्ष के लगभग हर राज्य में उगाई जाती है। लेकिन इसकी खेती तमिलनाडु आंधप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर की जाती है। लहसुन में पौष्टिक तत्वों की मात्रा पर्याप्त होती है। इसका मुख्य उपयोग मसाले के रूप में होता है। इसका प्रयोग दवा के रूप में भी किया जाता है।
तो किसान भाइयों आज के आर्टिकल में हम जानने वाले हैं कि लहसुन के कंदो का साइज कैसे बढ़ाए ( Lahsu Ke Kando Ka Aakar Kaise Badhaye) और लहसुन के कंदो का साइज बढ़ाने की दवा (Lahsun Ke Kando Ka Aakar Badhane Ki Dawa)के बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है।
यह भी पढ़ें - मक्का की टॉप बैरायटी
लहसुन के कंदो का साइज कैसे बढ़ाए ( Lahsun Ke Kando Ka Aakar Kaise Badhaye)
लहसुन में कंदो का आकार बढ़ाने की बात करे तो लहसुन की फसल में जब लहसुन की अवस्था 55-60 दिन की हो उस समय खाद के रूप में कैल्शियम नाइट्रेट 20-25 किलोग्राम प्रति एकड प्रयोग करना चाहिए। या लहसुन के कंदो का साइज बढ़ाने की दवाओं का उपयोग करना चाहिए। जो मार्किट में बहुत सारी कंपनियों की मिल जाएगी। इनके अलावा भी खाद के साथ माइक्रोन्युटेन्स का भी उपयोग लहसुन में कंदो का आकार बढ़ाने के लिए कर सकते है।
लहसुन के कन्दों का साइज बढ़ाने की दवायें (Lahsun Mota Karne Ki Dawa)
लहसुन के कंदो का साइज बढ़ाने की दवायें बहुत सारी उपलब्ध हैं जो निम्नलिखित हैं -
1- पैक्लाबुट्राजोल 23% SC - यह टेक्निकल एक ऐसा प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर हैं | जो प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर के साथ ही एक ट्राईजोल ग्रुप का फफूंदीनाशक भी हैं | जो लहसुन के कंदो का साइज बढ़ाने का काम करता हैं | इसका उपयोग लहसुन की फसल में 55-60 दिन की अवस्था पर कर सकते हैं | Dose - 100ml प्रति एकड़ | ब्रांड नाम - कल्टर (सिजेंटा),नीरिया(अडामा)
2- पैक्लाबुट्राजोल 40% SC - यह टेक्निकल भी एक ऐसा Plant growth रेगुलेटर हैं | जो Plant growth regulator के साथ ही एक ट्राईजोल ग्रुप का फफूंदीनाशक भी हैं | इसका उपयोग भी लहसुन की फसल में कंदो का साइज बढ़ाने में किया जाता हैं | इसका उपयोग भी लहसुन की फसल में 55-60 दिन की अवस्था पर कर सकते हैं | Dose - 50ml प्रति एकड़ | ब्रांड नाम - टाबोली (सुमितोमो) ,प्ले स्टार गोल्ड (Paras Crop limited)
यह भी पढ़ें - ह्युमिक एसिड के फायदे
3- जिब्रेलिक एसिड 0.001% - यह एक ऐसा plant growth regulator हैं | इसका उपयोग लहसुन की फसल में प्रारम्भिक अवस्था में करने पर पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम यह Pgr करता हैं । लहसुन के कन्दों का आकार बढ़ाने वाली अवस्था पर कन्दों का आकार बढ़ाता हैं | Dose - 250-300ml प्रति एकड़ | ब्रांड नाम - होशी (सुमितोमो) , मैक्सयील्ड (धानुका)
4- होमोब्रासिनोलाइड 0.04% - इस टेक्निकल का भी लहसुन की फसल में लहसुन के कन्दों का आकार बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाता हैं | Dose - 200ml प्रति एकड़ | ब्रांड नाम - डबल (गोदरेज), ब्लूम बूस्टर (Katyayani Organics)
Post a Comment