How to use mustard cake in paddy in Hindi | धान में सरसों की खली का प्रयोग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe


 किसान भाइयों धान की फसल में अच्छे कल्लों का फुटाव लेने के लिए हम बहुत सारे खाद व दवाओं का प्रयोग करते हैं | तब कहीं जाकर हम धान की फसल में अच्छे कल्लों संख्या व अच्छी पैदावार ले सकते हैं | 


तो आज के आर्टिकल में हम धान की फसल में कल्लों का अधिक फुटाव और अच्छी पैदावार के लिए How to use mustard cake in paddy in Hindi और धान की फसल में सरसों की खली के फायदे ,मात्रा और उपयोग करने की विधि के बारे में जानने वाले हैं  |


How to use mustard cake in paddy ,धान में सरसों की खली का प्रयोग ,Dhan mein Sarso Ki Khali

 सरसों की खली क्या हैं (What is mustard oil cake ? ) 



    सरसों के बीज से तेल निकलने के बाद जो अवशेष सामग्री बचती हैं उसे सरसों की खली कहते हैं | इस खली में छः पौषक तत्व नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश के साथ ज़िंक सल्फर और बोरॉन होता हैं | जो कि सरसों की खली में छः पौषक तत्व निम्नलिखित प्रतिशत मात्रा में होते हैं -

    1. नाइट्रोजन - 5.27 प्रतिशत 
    2. फास्फोरस - 1.84 प्रतिशत 
    3. पोटाश - 1.16 प्रतिशत 
    4. जिंक 
    5. सल्फर  
    6. बोरॉन 

                   यह भी पढ़ें -धान का बकानी रोग की दवा 


     धान की फसल में सरसों की खली के फायदे (Benefits of mustard oil cake in paddy Crop in Hindi) 


    1. धान में सरसों की खली का उपयोग करने से जड़ों में रोग बहुत कम देखने को मिलता हैं |
    2. धान में सरसों की खली का प्रयोग करने से कल्लों का फुटाव अधिक होता हैं | 
    3. धान के पौधों की ग्रोथ अच्छी होती हैं | मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ती हैं |
    4. फल फूल वाली फसलों में फल फूल अधिक लेकर आती हैं | फल की क्वालिटी अच्छी और बजनदार बनाने का काम करती हैं |
    5. धान में सरसों की खली छः पौषक तत्वों को प्रदान करती हैं जैसे-नाइट्रोजन,फास्फोरस, पोटाश,जिंक,सल्फर, बोरॉन आदि |
    6. धान में सरसों की खली का उपयोग करने से धान की उपज बढ़ती है |


     धान में सरसों की खली का प्रयोग (Use of mustard oil cake in paddy) 


    धान में सरसों की खली का प्रयोग दो तरीकों से कर सकता है | जो निम्नलिखित हैं -

    1. सरसों की खली का घोल बनाकर धान में स्प्रे करके |
    2.  सरसों की खली को पिसकर बिखेरकर प्रयोग करके |


     1.सरसों की खली का घोल बनाकर धान में स्प्रे करके  


    धान में सरसों की खली को इस विधि में एक एकड़ खेत में स्प्रे के लिए 5-6 किलोग्राम सरसों की खली को एक या दो दिन किसी बड़े बर्तन में भिगोकर रखते हैं | एक या दो दिन बाद खली के घोल को अच्छी तरह से झान कर और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर जब धान की अवस्था रोपाई के 15-20 दिन बाद प्रयोग स्प्रे में कर सकते हैं |


    यह भी पढ़ें -धान का बीज उपचार कैसे करें 



     2.सरसों की खली को पीसकर बिखेरकर प्रयोग करके  


    धान में इस विधि में सरसों की खली को बारीक पीसकर सिंचाई से पहले या सिंचाई के एक दो दिन बाद बिखेरकर प्रयोग किया जाता हैं | इस विधि में सरसों की खली एक 
    एकड़ धान के खेत के लिए 15-16 किलोग्राम खली की आवश्यकता होती हैं |


      धान में सरसों की खली लगाते समय सावधानियां  


    धान में सरसों की खली का प्रयोग करते समय यह विशेष ध्यान रखें कि धान में उस समय फफूंदी जनित कोई रोग नहीं होना चाहिए | धान के खेत में प्रयाप्त मात्रा में नमी हो तभी ही सरसों की खली का उपयोग करें |


     अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें 



    यह भी पढ़ें - मेंथा में खरपतवारों नियंत्रण 


     FAQ 


     Q.1.धान में सरसों की खली कब डालें ? 


    Ans.धान में सरसों की खली को धान की रोपाई के बाद अवस्था 15-20 दिन की हो उस समय उपयोग कर सकते हैं|एक एकड़ खेत के लिए सरसों की खली 15-16 किलोग्राम की आवश्यकता बिखेरकर प्रयोग करने में होती है |


     Q.2. सरसों की खली के क्या फायदे हैं ? 


    Ans.धान में सरसों की खली धान के पौधों में कल्लों की संख्या बढ़ती हैं | पौधों की ग्रोथ और उपज बढ़ाने में मदद करती हैं | पौधों की जड़ को भी निरोग रखने में मदद करती हैं |


     Q.3.सरसों की खली में पाए जाने वाले तत्व ? 


    Ans. सरसों की खली में छः पौषक तत्व होते हैं 1.नाइट्रोजन 5.27 %  2.फास्फोरस 1.84 %  3.पोटाश  1.16 % और सल्फर, जिंक, बोरॉन आदि प्रमुख तत्व होते हैं |


     Q.4.धान में कल्लें बढ़ाने के लिए क्या डालें ? 


    Ans. धान की फसल में कल्लों का अधिक फुटाव लेने के लिए सरसों की खली का प्रयोग करना चाहिए | धान में सरसों की खली 15-16 किलोग्राम प्रति एकड़ प्रयोग कर सकते हैं |


    Q.2. 1 एकड़ में सरसों की खली कितनी डालनी चाहिए ?


    Ans. सरसों की खल एक एकड़ खेत में स्प्रे में 5-6 किलोग्राम प्रति एकड़ और बिखेरकर 15-16 किलोग्राम प्रति एकड़ प्रयोग कर सकते हैं |


      निष्कर्ष ( Conclusion ) 


    तो किसान भाइयों धान की फसल में सरसों की खली का उपयोग करके एक अच्छी पैदावार ले सकते हैं | अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर करें और अधिक जानकारी हेतु कमेंट अवश्य करें |


    यह भी पढ़ें:-


    1- धान की टॉप बैरायटी
    2- मक्का की टॉप बैरायटी
    3- मेंथा में सल्फर कब कब डालें 

    1 टिप्पणी:

    Blogger द्वारा संचालित.