आम में लगने वाले प्रमुख रोग व उनकी रोकथाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe
 

आम भारतवर्ष का अधिक प्राचीनतम फल हैं | जो भारतवर्ष के मैदानी भागों में फलों में अधिक उत्पन्न किया जाता हैं | आम को भारत में सभी फलों का राजा कहा जाता है|आम की बागवानी भारतवर्ष में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश और बिहार में की जाती हैं |आम को नम तथा सूखी दोनों ही प्रकार की जलवायु में किया जा सकता हैं| 
आम ऐसे क्षेत्रों में अधिक फूल तथा फल देता हैं | जिन क्षेत्रों में चार महीने अच्छी बर्षा होती हैं और आठ महीने तक मौसम साफ रहता हैं |आम में फूल आने के समय अगर बर्षा हो जाती हैं| तो फूलों से फल सेट नहीं हो पाते तथा बहुत से कीट और रोग पैदा हो जाते हैं |तो आज के आर्टिकल में हम आम में लगने वाले प्रमुख रोग व उनकी रोकथाम के बारे में जानने वाले हैं|

आम में लगने वाले प्रमुख रोग व उनकी रोकथाम,आम के रोग, आम में लगने वाले प्रमुख रोग, Mango Diseases Control in Hindi, Mango Diseases


           यह भी पढ़ें:-गन्ने का बीज उपचार


आम में लगने वाले प्रमुख रोग (Major Diseases of Mango)


  1. बंझा रोग (Malformation Disease)
  2. दहिया रोग (Powdery Mildew Disease)
  3. ऐन्थ्राक्नोज रोग (Anthracnose Disease)
  4. कैन्कर रोग (Canker Disease)
  5. ब्लैक टिप रोग (Black Tip Disease of Mango)

आम में लगने वाले प्रमुख रोगों व उनकी रोकथाम निम्नलिखित हैं -

1.आम में लगने वाला बंझा रोग (Malformation Disease)


आम के बंझा रोग में मकड़ियां रस चूस कर क्षति पहुंचाती है इन्हीं के द्वारा बंझा रोग (Malformation) फैलता है | क्योंकि यह रोग जहां भी आम में होता हैं वहां मकड़ियां मिलती हैं | आम में मकड़ियां द्वारा ग्रसित बौरों पर पुष्प कभी खिलते नहीं है |और यह आम की पैदावार में भारी कमी लेकर आती हैं |

आम में लगने वाले बंझा रोग की रोकथाम (Prevention of Mango Malformation Disease )


आम के बंझा रोग की रोकथाम के लिए मकड़ीनाशक दवा स्प्रे करना चाहिए| मकड़ीनाशक दवा में ओमाइट 1ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे कर सकते हैं|


2.आम में लगने वाला दहिया रोग (Powdery Mildew)


आम के दहिया रोग में आम के पुष्पों पर, कलियों एवं फलों की डण्डियों पर हल्के भूरे रंग के चूर्णिल धब्बे पड़ जाते हैं | जिसके कारण आम के पुष्प, कलियों और फलों की डण्डियों सूख जाती हैं |आम में इस रोग के कारण फलों की गुणवत्ता एवं पैदावार में कमी आ जाती हैं|

आम में लगने वाले दहिया रोग की रोकथाम (Prevention of Powdery Mildew Disease in Mango)


आम में लगने वाले दहिया रोग की रोकथाम के लिए हैक्साकोनाजोल 5% SC दवा को 1-1.5ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से या सल्फर तरल 20% 2ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे कर सकते हैं |

3.आम में लगने वाला ऐन्थ्राक्नोज रोग (Prevention of Anthracnose Disease in Mango)


आम में लगने वाले इस रोग के लक्षण पत्तियों पर, टहनियों एवं फलों पर भूरे धब्बे पड़ जाते हैं और बाद में आम के फल सड़ने लगते हैं| जिसके कारण आम की पैदावार में कमी आती हैं |


आम में लगने वाले ऐन्थ्राक्नोज रोग की रोकथाम (Prevention of Anthracnose Disease in Mango)


आम में लगने वाले ऐन्थ्राक्नोज रोग की रोकथाम कांपर आंक्सीक्लोराइड 50 %WP 3 ग्राम प्रति लीटर पानी+ कासुकामाइसीन 3% SL 2ml प्रति लीटर पानी दोनों दवाओं को मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं|या कोनिका - धानुका 

4.आम में लगने वाला कैन्कर रोग (Canker Disease)

आम में इस रोग के कारण पत्तियां पीली होकर झड़ने लगती हैं| तथा आम में फलों पर चिपचिपे पदार्थ उठे हुए दाग के रूप में उभर आते हैं| जिससे फल सड़ जाते हैं तथा बाद में फट भी जाते हैं |

कैंकर रोग की रोकथाम (Canker Disease in Mango)


आम में लगने वाले कैंकर रोग की भी रोकथाम कांपर आंक्सीक्लोराइड 50 %WP  3 ग्राम प्रति लीटर पानी+ कासुकामाइसीन 3% SL 2ml प्रति लीटर पानी दोनों दवाओं को मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं| 


5.आम में लगने वाला ब्लैक टिप रोग (Black Tip of Mango)


ब्लैक टिप रोग आम के फलों की बीमारी हैं| इस रोग में आम के फलों का निचला सिरा मुलायम पड़ कर काला पड़ जाता हैं|और बाद में सूखकर सख्त पड़ जाता हैं|आम का यह रोग पश्चिम बंगाल, बिहार, और उत्तर प्रदेश में ईंट के भट्टे के धुयें द्वारा पैदा होता हैं|इस बीमारी का प्रकोप भट्टे से 630 मीटर की दूरी तक देखा गया है|

इस रोग की कोई खास रोकथाम नहीं हैं|हमेशा ध्यान रखें कि आम के नये उद्यानों को लगायें तो ईंट के भट्टे से कम से कम 1.5-2 किलोमीटर दूरी पर ही लगायें और भट्टे की चिमनी को जमीन से 15 मीटर ऊपर उठाकर लगाना चाहिए|


FAQ 


1.Q.आम में कौन कौन से रोग होते हैं ?

Ans.आम में लगने वाले प्रमुख रोग निम्नलिखित हैं -
  1. बंझा रोग (Malformation Disease)
  2. दहिया रोग (Powdery Mildew Disease)
  3. ऐन्थ्राक्नोज रोग (Anthracnose Disease)
  4. कैन्कर रोग (Canker Disease)
  5. ब्लैक टिप रोग (Black Tip Disease of Mango)
       

2.Q.आम में कौन सा रोग होता है ?

Ans. आम में बंझा रोग अधिक दिखाई देता है यह रोग जहां दिखाई दिया हैं वहां मकड़ियां मिली|मकड़ियां के रस चूसने के कारण ही यह रोग आम में दिखाई देता है|

3.Q.आम के बौर में कौनसी दवा डालें ?

Ans. आम में बौर नहीं झड़ने के लिए रोकने के लिए कापर आंक्सीक्लोराइड 50 % WP 3 ग्राम प्रति लीटर पानी+ कासुकामाइसीन 3% SL 2ml प्रति लीटर पानी दोनों दवाओं को मिलाकर छिड़काव करना चाहिए| 


निष्कर्ष( Conclusion )

तो किसान भाइयों आपने आम में लगने वाले प्रमुख रोगों के बारे में आपने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और किसानों को शेयर करें और अधिक जानकारी हेतु कमेंट अवश्य करें|



यह भी पढ़ें:-


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.