खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग | Kheera Mein Downy Mildew Treatment
WhatsApp Group 
	Join Now
	
Telegram Group 
	Join Now
	
YouTube Channel 
	Subscribe 
	
 किसान भाइयों नमस्कार आईए जानते हैं कि खीरे की फसल में डाउनी मिल्डयू रोग कैसे पहचानें व उसकी रोकथाम के बारे में तो खीरे की फसल को Downy Mildew रोग बहुत ही हानि पहुंचाता हैं | यह रोग खीरा की फसल का एक फफूंदी जनित रोग है | यह रोग अधिकतर तोराई खीरा ककड़ी लौकी करेला कद्दू आदि सब्जी वर्गीय फसलों में देखा जाता हैं | 
खीरा की फसल में इस रोग को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे खीरा का चिर्रा रोग, खीरा का झुलसा रोग, खीरे का डाउनी मिल्डयू रोग आदि | तो यह रोग अगर इन फसलों में प्रारम्भ अवस्था में कन्ट्रोल नहीं किया | तो इन फसलों को बहुत अधिक हानि पहुंचाता हैं | 
तो आज के आर्टिकल में हम खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग कैसे पहचाने व Kheera Mein Downy Mildew Treatment कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं |
खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग की पहचान ( Identification of Downy Mildew Disease in Cucumber )
खीरे की फसल में डाउनी मिल्डयू रोग खीरा के पौधों की निचली पुरानी पत्तियों के निचली सतह पर यह रोग पहले दिखाई देता हैं | पहले निचली पत्तियां के निचले भाग पर हल्के हरे से बाद में पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं |
जोकि एक अनिश्चित आकार के बिखरे हुए दिखाई देते हैं | जो बाद में धीरे धीरे ऊपर की तरह पत्तियों पर बढ़ते दिखाई देते हैं | और बाद में समय के अनुसार खीरे की पत्तियां का रंग पीले से भूरे रंग में बदल जाता हैं | यह रोग तब अधिक देखा जाता हैं |
जब दिन का तापमान अधिक और रात का तापमान कम हो और अधिक बर्षा के समय में भी अधिक खीरे की फसल की पत्तियां पर दिखाई देता हैं | अगर हमने इस रोग को समय पर खीरे की फसल से कन्ट्रोल नहीं किया | तो यह Downy Mildew रोग खीरे की फसल को बहुत अधिक हानि पहुंचाता हैं |
खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग की रोकथाम ( Control of Downy Mildew Disease in Cucumber )
खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग की रोकथाम विभिन्न दवाओं से कर सकते हैं जोकि निम्नलिखित हैं इनमें से किसी एक रसायन का प्रयोग कर सकते हैं -
(A) खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग की रोकथाम की दवा -Azoxystrobin 23% SC 
खीरे की फसल में Downy Mildew रोग की रोकथाम के लिए एजोस्ट्राबिन 23 % ई.सी. फफूंदीनाशक बहुत ही अच्छा काम करता हैं | इसको खीरे की फसल में 2ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे कर सकते हैं | ब्रांड नाम जैसे - एमिस्टार , गोडिवा आदि | आनलाईन खरीदें.......
(B) खीरे में डाउनी मिल्डयू रोग की रोकथाम की दवा - Azoxystrobin 11 % + Tebuconazole 18.3%
खीरे की फसल में डाउनी मिल्डयू रोग की रोकथाम के लिए इस फफूंदीनाशक का भी स्प्रे में प्रयोग कर सकते हैं डोज  - 250ml प्रति एकड़ | ब्रांड नाम जैसे - कस्टोडिया आदामा, स्पेक्ट्रम धानुका आदि | आनलाईन खरीदें 
(C) खीरे में डाउनी मिल्डयू की की दवा - कापर आंक्सीक्लोराइड 50 % WP
खीरे में Downy Mildew की रोकथाम के लिए इस सस्ते फफूंदीनाशक का भी स्प्रे में कर सकते हैं | डोज - 500gm प्रति एकड़
(D) मेटालेक्सिल 8% + कार्बेन्डाजिम 64% WP 
इस फफूंदीनाशक से भी खीरे की फसल में डाउनी मिल्डयू कन्ट्रोल कर सकते हैं | डोज - 300-400gm प्रति एकड़ 
अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें
निष्कर्ष ( Conclusion )
किसान भाइयों खीरे की फसल में Downy Mildew रोग को प्रारंभ अवस्था में ही कन्ट्रोल करना चाहिए जिससे खीरे की फसल पर बहुत कम हानि हो | तो किसान भाइयों यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो अधिक से अधिक किसानों में शेयर करें और अधिक जानकारी चाहिए तो कमेंट अवश्य करें |
FAQ
Q.1. खीरे में कौन कौन से रोग लगते हैं ?
Ans . खीरे में डाउनी मिल्डयू और पाउडरी मिल्डयू नामक दो फफूंदी जनित रोग लगते हैं जोकि अधिक आद्रता व अधिक वर्षा और नम मौसम में अधिकांश दिखाई देते हैं|
Q.2.आप डाउनी फफूंदी का इलाज कैसे करते हैं ?
Ans. खीरे में डाउनी फफूंदी का इलाज फफूंदीनाशक दवा को स्प्रे करके कर सकते हैं | फफूंदीनाशक में कस्टोडिया आदामा कम्पनी की या धानुका कम्पनी की स्पेक्ट्रम का प्रयोग स्प्रे के रूप में कर सकते हैं |
Q.3. खीरा नहीं बढ़ रहा है ?
Ans. खीरे के नहीं बढ़ने के तीन कारण हो सकते हैं -
1- फफूंदी का खीरे पर आक्रमण|
2- खीरे की फसल में माइक्रोन्युटेन्स की कमी के कारण|
3- खीरे में कीटों का आक्रमण |


Post a Comment