गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe


 आईए जानते हैं : कि गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें

नमस्कार किसान भाइयों आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं  | कि गेहूं की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए हम गेहूं की फसल में रासायनिक खादों के तौर पर नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटाश के अलावा जिंक का भी प्रयोग करते हैं | कुछ किसान भाई जो जैविक खेती को प्राथमिकता देते हैं | वह गोबर की सड़ी हुई खाद कम्पोस्ट खाद वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करते हैं | 


गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें , Gehu Mein Sarso Ki Khali,gehu mein sarso ki khali ke fayde, सरसों की खली, सरसों की खली के फायदे

यह भी पढ़ें - गेहूं में कल्ले कैसे बढ़ाए 


तो आज के आर्टिकल में हम इन सब से अलग गेहूं की फसल में सरसों की खली के उपयोग करने के बारे में जानने वाले हैं | किसान भाइयों सरसों की खली भी गेहूं की फसल के लिए एक organic fertilizer के रूप में काम करता है | तो हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं | कि गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें और उपयोग करने के फायदे के बारे में विस्तार रूप से जानने वाले हैं |


    गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें 


    1.गेहूं में सरसों की खली की मात्रा (Mustard cake content in wheat)


    गेहूं की फसल में Mustard cake का उपयोग अगर करना चाहते हैं | तो आप 1 एकड़ गेहूं की फसल के लिए 15 से 16 किलोग्राम सरसों की खली की मात्रा को उपयोग ले सकते हैं |


    2.गेहूं में सरसों की खली देने का समय (Time of application of mustard cake in wheat)


    • पहली सिंचाई के समय बिखेर कर 21 से 25 दिन की अवस्था पर 
    • छिड़काव में - 25 से 30 दिन की अवस्था पर 


    3. गेहूं में सरसों की खली की उपयोग की विधि (Method of using mustard cake in wheat in Hindi )


    • 1 एकड़ गेहूं की फसल के लिए जो सरसों की खली 15 से 16 किलोग्राम की मात्रा को 4 से 5 दिन तक किसी एक बड़े बर्तन में भिगोकर रखना है |
      गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें ,sarso ki khali ke fayde,sarso ki khali

    • इसके बाद भिगोई हुई सरसों की खली को अच्छी तरीके से छान कर 150 से 200 लीटर पानी में मिला लेते हैं |
    • इस Mustard cake के घोल को गेहूं की सिंचाई के समय पानी के साथ वाहकर उपयोग में लाते हैं |
    • या 15 से 16 किलोग्राम प्रति एकड़ सरसों की खली को बारीक पीसकर सिंचाई से पहले गेहूं की फसल में बिखेर कर उपयोग में ला सकते हैं |
    • या इसके अलावा 1 से 1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ सरसों की खली को बारीक पीसकर 2 से 3 दिन पानी में भिगो कर रखें |
    • जब आपके गेहूं की अवस्था 25 से 30 दिन की हो तो इसके बाद सरसों की खली के घोल को 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव के रूप में प्रयोग कर सकते हैं | 
    • इसके अच्छे रिजल्ट के लिए इसके साथ प्रति टंकी 100 ग्राम यूरिया का उपयोग कर सकते हैं |


    यह भी पढ़ें - गेहूं में खरपतवारों का नियंत्रण कैसे करें 


    सरसों की खली में पौषक तत्व (Nutrients in mustard cake)


    Mustard cake से हमारे गेहूं की फसल के लिए निम्नलिखित पोषक तत्व प्राप्त होते हैं -
    • नाइट्रोजन 5.27 प्रतिशत
    • फास्फोरस 1.84 प्रतिशत
    • पोटाश 1.16 प्रतिशत
    • इसके अलावा सरसों की खली में सल्फर ,मैग्नीशियम,कैल्शियम ,आयरन ,जिंक,मैंगनीज कॉपर आदि सूक्ष्म पौषक तत्व पाए जाते हैं |


    गेहूं की फसल में सरसों की खली के फायदे (mustard cake fertilizer benefits in hindi)

    • सरसों की खली से गेहूं की फसल में पौषक तत्व की पूर्ति होती है |

    • सरसों की खली के उपयोग से गेहूं की फसल में पौधों का विकास अच्छा होता है |
    • गेहूं की फसल में कल्लों का फुटाव अधिक देखने को मिलता है |
    • सरसों की खली का उपयोग करने से गेहूं की पैदावार में  भी बढ़ोतरी होती है |
    • गेहूं की उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।
    • सरसों की खली का उपयोग करने से गेहूं की फसल में फफूंद लगने का खतरा कम हो जाता है |


    अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखें





    FAQ


    Q. सरसों की खली खाद का उपयोग कैसे करें ?


    Ans. सरसों की खली का उपयोग गेहूं की फसल में दो तरीके से कर सकते हैं | पहले तरीके में प्रति एकड़ 15 से 16 किलोग्राम सरसों की खली को किसी बड़े बर्तन में चार-पांच दिन भिगोकर रखने के बाद घोल को 150 लीटर पानी में मिलाकर सिंचाई के साथ वाहकर प्रयोग कर सकते हैं | दूसरे तरीके में डेढ़ से 2 किलोग्राम सरसों की खली को बारीक पीसकर घोल बनाकर स्प्रे के रूप में 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ स्प्रे कर सकते हैं  |


    Q. सरसों की खली में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं ?


    Ans. सरसों की खली में नाइट्रोजन 4.5 प्रतिशत फास्फोरस 1.5 प्रतिशत इसके अलावा कैल्शियम मैग्नीशियम जिंक कॉपर मैंगनीज आयरन सल्फर आदि सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं |


    निष्कर्ष (Conclusion)


    तो किसान भाइयों हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हैं | तो इस पोस्ट को अन्य किसानों के साथ शेयर अवश्य करें | जिससे और अधिक किसानों को इस जानकारी का लाभ मिल सके और वह भी गेहूं की फसल से अच्छा उत्पादन ले सकें इसके आलावा इस पोस्ट से संबंधित सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं | धन्यवाद 



    यह भी पढ़े:-


    1. गेहूं में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें

    2. गेहूं में कल्लें कैसे बढ़ाए

    3. मेंथा की खेती कैसे करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.