गेहूं में कल्ले कैसे बढ़ाए -Gehu Mein Kalle Badhaye

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe

 

किसान भाइयों गेहूं की फसल भारत में बहुत बड़े पैमाने की जाती है | गेहूं की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए किसान भाई गेहूं में कैसे कल्ले बढ़ाए के बारे में नये नये तरीके खोजते रहते हैं  | तो किसान भाइयों आज के आर्टिकल में Gehu Mein Kalle Kaise Badhaye के बारे में जानने वाले हैं  |


गेहूं में कल्ले,gehu mein kalle kaise badhaye,gehu mein kalle , wheat tilering


यह भी पढ़ें - किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं 


गेहूं में कल्ले (Gehu Mein Kalle ) बढ़ाने के उपाय

    किसान भाइयों गेहूं में कल्ले बढ़ाने की बात करें तो निम्न लिखित तरीकों से गेहूं की फसल में कल्लों की संख्या बढ़ा सकते हैं |

    1.घुलनशील NPK का उपयोग करके |

    2.यूरिया के साथ जाइम का उपयोग करके |

    3.यूरिया के साथ ह्यूमिक एसिड को मिलाकर लगाने से |

    4.माईक्रोन्युट्रान्स युक्त उर्वरकों का उपयोग करके |

    5. नाइट्रोजन का उपयोग करके |


           यह भी पढ़ें - गेहूं की फसल में खरपतवारों का नियंत्रण 


    1. घुलनशील NPK का उपयोग करके Gehu Mein Kalle Badhaye 

    हम अपनी गेहूं की फसल में कल्लों की संख्या बढ़ाने के लिए  घुलनशील Npk का स्प्रे के रूप में प्रयोग करते हैं | घुलनशील एन.पी.के. 19:19:19 का अगर हम स्प्रे करते हैं या Npk 20:20:20 का स्प्रे करते हैं | तो इसका स्प्रे करने से हमारे गेहूं के पौधे के लिए एक समान मात्रा में नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटाश मिल जाता है

    जो हमारे गेहूं के पौधों की बढ़वार में व कल्लों की संख्या बढ़ाने में बहुत ही अच्छी खासी भूमिका निभाने का काम करता है | तो हमें घुलनशील एन पी के 19:19 या 20:20 का स्प्रे आप अपनी गेहूं की फसल पर 1-1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार अपनी गेहूं की फसल में डेढ़ सौ से 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे के रूप में उपयोग कर सकते हैं |

    यह घुलनशील एन पी के मार्केट में ईफको, एरिज और दयाल आदि कम्पनियां की मिल जायेगी | आनलाईन खरीदें...


    2.यूरिया के साथ जाइम का उपयोग करके Gehu Mein Kalle Badhaye

    अगर हम यूरिया के साथ किसी भी अच्छी कंपनी का अच्छा जाइम का अगर हम अपनी गेहूं की फसल में उपयोग कर देते हैं | यूरिया के साथ मिलाकर तो हमारी गेहूं की फसल के पौधें बहुत ही अच्छे से कल्लें लेते है | गेहूं की फसल की ग्रोथ भी अच्छे से होती है |

    तो हमें एक एकड़ गेहूं की फसल में यूरिया 45-50 किलोग्राम प्रति एकड़ लेना है साथ में किसी भी अच्छी कंपनी का 5 किलोग्राम प्रति एकड़ जाइम लेना है |

    मार्केट में अच्छे जाईम -

    ब्रांड का नाम कम्पनी नाम प्रति एकड़ मात्रा

    1. धनजाइम गोल्ड दानेदार धानुका 5 किलोग्राम प्रति एकड़

    2. सागरिका दानेदार ईफको 8 किलोग्राम प्रति एकड़

    3. रैलीगोल्ड दानेदार टाटा रैलीज 4 किलोग्राम प्रति एकड़

    4. सुपर किंग सुपर एग्रो इंडस्ट्रीज 5 किलोग्राम प्रति एकड़

    5. विपुल बूस्टर गोदरेज 5 किलोग्राम प्रति एकड़

    6.बायोविटा पी ई 4 किलोग्राम प्रति एकड़

    आनलाईन खरीदें....

    यह भी पढ़ें - गेहूं की फसल में सरसों की खली का उपयोग कैसे करें


    अधिक जानकारी हेतु वीडियो देखें




    3.यूरिया के साथ ह्यूमिक एसिड को मिलाकर लगाने से Gehu Mein Kalle Badhaye

    गेहूं की फसल में कल्लों की संख्या बढ़ाने के लिए हम ह्यूमिक एसिड का भी उपयोग करते हैं | हम गेहूं की फसल में ह्यूमिक एसिड यूरिया के साथ मिलकर उपयोग करते हैं | ह्यूमिक एसिड का उपयोग करने से हमारे गेहूं की फसल में कल्लों का विकास तेजी से होता है | जड़ों का विकास अच्छे से होता है | गेहूं की फसल के पौधों का पीलापन भी हटाता है | गेहूं के पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता हैं |

    गेहूं की फसल में पोटेशियम ह्यूमिक एसिड 500 ग्राम प्रति एकड़ यूरिया के साथ अच्छी तरह से मिलाकर लगा सकते हैं |

    मार्केट में मिलने वाले ह्युमिक एसिड 

    1.ह्युमिक एसिड 90%

    2. ह्युमिक एसिड 95%

    3.ह्युमिक एसिड 98%

    4.पौटेशियम ह्यूमिक एसिड 90%

    5.पौटेशियम ह्यूमिक एसिड 95%

    6.पौटेशियम ह्यूमिक एसिड 98%

    7. ह्यूमिक एसिड लिक्विड 12%

    आनलाईन खरीदें....

    FAQ


    Q.1. गेहूं में फुटाव के लिए क्या डालें ?

    Ans. गेहूं में अच्छे से फुटाव के लिए हमें ह्युमिक एसिड का उपयोग करना चाहिए  | हमें ह्युमिक एसिड 98% 500 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से और यूरिया 45-50 किलोग्राम प्रति एकड़ हिसाब से साथ में मिलाकर लगा सकते हैं |

    Q.2. गेहूं में दूसरा पानी कब देना चाहिए ?

    Ans.गेहूं की फसल में किसान भाइयों हम पहला पानी गेहूं की 20 से 25 दिन की अवस्था पर लगाते हैं | और गेहूं की फसल में हम दूसरा पानी 40 से 45 दिन की अवस्था पर लगा सकते हैं |


    निष्कर्ष (Conclusion) 

    तो किसान भाइयों इस आर्टिकल में अपने गेहूं में कल्लों की संख्या कैसे बढ़ाए के बारे में जाना अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अगर किसानों में इस आर्टिकल को शेयर करें और भी कोई सुझाव जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट अवश्य करें धन्यवाद |


    यह भी पढ़ें:-


    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.