आलू में कैल्शियम नाइट्रेट के फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe


किसान भाइयों आईए जानते हैं कि आलू में कैल्शियम नाइट्रेट कब डालें और Aalu Mein Calcium Nitrate Ke Fayde क्या-क्या देखने को मिलते हैं | तो किसी भी फसल की अच्छी बढ़वार के लिए और अच्छी पैदावार लेने के लिए 17 पौषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं | उन ही में से एक कैल्शियम नाइट्रेट पौषक तत्व हैं  |  जोकि एक द्वितीयक पौषक तत्व हैं | Calcium Nitrate आलू की फसल की पैदावार बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं |


आलू में कैल्शियम नाइट्रेट के फायदे, आलू में कैल्शियम नाइट्रेट कब डालें, aalu mein calcium nitrate kab dale, aalu mein calcium nitrate ke fayde

कैल्शियम नाइट्रेट क्या है ?

    कैल्शियम नाइट्रेट एक ऐसा द्वितीयक पौषक तत्व हैं | जो आलू के पौधे को नाइट्रेट फोरम में नाइट्रोजन और कैल्शियम उपलब्ध कराता हैं | नाइट्रेट फोरम में जो नाइट्रोजन होता हैं | वह आलू के पौधों को बहुत जल्दी मिल जाता हैं | जिस कारण आलू की फसल बहुत जल्दी बढ़वार कर पाती हैं |


    यह भी पढ़ें - आलू मोटा करने के तरीके 



    आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट कब डालें ?


    आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट डालने की बात करें तो आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट आलू की फसल की अवस्था 40-45 दिन की हो उस समय पर Calcium Nitrate डालना चाहिए | या आलू के कन्दों का आकार गुल्ली जैसा हो उस समय पर आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट डालना चाहिए |



    आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट के फायदे


    आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट निम्नलिखित फायदे पहुंचाता हैं -


    • आलू के पौधे को मजबूती प्रदान करने का काम करता है |
    • आलू के कन्दों के आकार को बढ़ाने का काम करता है |
    • आलू की फसल को द्वितीयक पौषक तत्व प्रदान करता है | इसमें कैल्शियम 18.5 % और 15.5% नाइट्रोजन होता है |
    • आलू के पौधों को बढ़ाने का भी काम करता है |
    • आलू की फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है |
    • आलू के कन्दों की क्वालिटी को अच्छा बनाता है |
    • आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट पानी में पूर्णता घुलनशील होता है |
    • आलू की फसल को रोगों और नमी के तनाव को काम करने का काम करता है |



    आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट की सही मात्रा


    किसान मित्रों अगर हम आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट की सही मात्रा की बात करें तो आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग हम 40 से 45 दिन की अवस्था पर उपयोग करते हैं | उसी समय हम अपनी आलू की फसल में 20 - 25 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग करते हैं |
    अगर छिड़काव विधि से आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग करते हैं | तो 1.5 से 2 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार कैल्शियम नाइट्रेट का स्प्रे में प्रयोग कर सकते हैं | या 100-150 ग्राम प्रति टंकी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए |


    आलू में कैल्शियम नाइट्रेट उपयोग करने की विधि 


    हम आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग सिंचाई से पहले या सिंचाई के बाद जब हमारे आलू की फसल की अवस्था 40 से 45 दिन की व्यवस्था होती है | उस समय हम आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग करते हैं  |


    इस समय हम आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग छिड़काव विधि से भी कर सकते हैं | छिड़काव विधि में कैल्शियम नाइट्रेट 10-15 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से स्प्रे 10-15 दिन के अन्तराल पर दो छिड़काव कर सकते हैं | या खेत में बिखेरकर कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग कर सकते हैं |


    मार्केट में उपलब्ध कैल्शियम नाइट्रेट ब्रांड नाम  


    कैल्शियम नाइट्रेट मार्केट में विभिन्न कंपनियों का ब्रांड नाम से मिल जाएगा -

    • यारा कम्पनी - यारालिवा नाम से
    • दयाल कम्पनी - नाइट्रोकैल नाम से
    • इफको    -   इफको कैल्शियम नाइट्रेट

    आनलाईन खरीदें _____

    यह भी पढ़ें - आलू में अगेती रोग की रोकथाम


    FAQ


    Q.1. कैल्शियम नाइट्रेट का काम क्या होता हैं ?

    Ans. कैल्शियम नाइट्रेट पौधे को बढ़ाने में काम करता है पौधे के तने को मजबूती प्रदान करने का काम करता है | कैल्शियम नाइट्रेट पौधे को रोगों और कीटों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने का काम करता है | फूल और फलों को झड़ने को रोकने का काम करता है |


    Q.2. आलू में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग कब करें


    Ans. आलू में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग दो बार कर सकते हैं | पहली बार बुवाई के समय 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार और दूसरी बार जब आपके आलू की अवस्था 40 से 45 दिन की हो उस समय खड़ी फसल में प्रयोग कर सकते हैं |

    छिड़काव विधि में जब आपकी आलू की अवस्था 40 से 45 दिन की हो उस समय डेढ़ से 2 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार छिड़काव विधि से भी कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग 10 से 15 दिन के अंतराल पर दो बार उपयोग कर सकते हैं |



    निष्कर्ष (Conclusion)


    किसान भाइयों इस आर्टिकल के माध्यम से अपने जाना की आलू की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट कब डालें व कैल्शियम नाइट्रेट के आलू की फसल में क्या-क्या फायदे होते हैं | अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और भी किसानों को शेयर करें और अधिक जानकारी के लिए कमेंट अवश्य करें |



    यह भी पढ़ें:-

    1. आलू मोटा करने की दवा

    2. आलू में पोटाश कब-कब डालें

    3. आलू में खरपतवार नियंत्रण



    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.