आलू की फसल को पाले से कैसे बचाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Subscribe


किसान भाइयों आलू की फसल एक सब्जी वर्गीय फसल हैं | आलू की फसल उत्तर प्रदेश में आगरा बदायूं सम्भाल कासगंज मैनपुरी कन्नौज फर्रुखाबाद अलीगढ़ मथुरा उन्नाव कानपुर हरदोई इटावा एटा फिरोजाबाद बाराबंकी आदि जिलों में बड़े पैमाने पर की जाती है | यहां पर आलू की फसल में विभिन्न रोग व कीट देखने को मिलते हैं |


आलू की फसल को पाले से कैसे बचाएं, आलू को पाले से बचाने के उपाय, आलू की फसल को पाले से बचाने के आसान उपाय


तो आज के आर्टिकल में हम आलू की फसल को पाले से कैसे बचाएं के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं |

    यह भी पढ़ें - आलू मोटा करने की दवा


    पाला किसे कहते हैं ?


    किसानों भाइयों सद्कालीन रातें ज्यादा लम्बी और ज्यादा ठंडी होती हैं | देखते हैं कभी कभी तापमान हिमांक या इससे भी नीचे चला जाता हैं | यानी रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाता हैं | 


    इसी कारण जलवाष्प बिना द्रव्य के रूप में परिवर्तित हुए सीधे सूक्ष्म हिम कणों में परिवर्तित हो जाता हैं | अगर इसे सीधे शब्दों में बोले तो पौधों के अन्दर उपस्थिति जल वाष्प बनने से पहले ही बर्फ में जम जाता हैं | इसके कारण वाष्प उत्सर्जन की क्रिया पौधों के अंदर नहीं होती है | 


    किसान भाइयों सद्कालीन समय में जिस दिन पश्चिम दिशा से हवा ज्यादा चलती हैं | उस दिन रात को पाला अधिक पड़ने की सम्भावना अधिक होती हैं |


    आलू की फसल पर पाला का प्रभाव 


    आलू की फसल पर पाला पड़ने से पौधों के अंदर उपस्थित जल हिम कणों में परिवर्तित हो जाता है | जिसके कारण आलू की फसल के पौधों की वाष्प उत्सर्जन की क्रिया नहीं हो पाती हैं | इसके कारण पौधों की कोशिकायें मरने लगती हैं | आलू के पौधे ऊपर से पीले व झुलसे हुए दिखाई देते हैं | 


    आलू की फसल को पाले से बचाने के आसान तरीके ?


    आलू की फसल को पाले से बचाने के तीन आसान उपाय है -


    1-सिंचाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए |


    आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए हमें सिंचाई समय समय पर करते रहना चाहिए | अगर पाला पड़ रहा हो तो हल्की सिंचाई आलू की फसल में आवश्यक समय अंतराल पर अवश्य करना चाहिए |


    2- फफूंदीनाशक रसायन का छिड़काव


    आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए समय समय पर फफूंदीनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए | सिंचाई का विशेष ध्यान रखें | फफूंदीनाशक रसायन जैसे टेबुकोनाजोल 10 + सल्फर 65%WG , मैंकोजेब, एजोक्सीस्ट्रोबिन 23% एस सी आदि |आनलाईन खरीदें



    यह भी पढ़ें - आलू में खरपतवार नियंत्रण 


    3 - खेत के चारों तरफ धूआं करना चाहिए 


    आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए हमें अपने खेत के चारों कोनों पर शाम के समय धुआं करना चाहिए | तब कहीं अपनी आलू की फसल को पाले से बचाने में कामयाब हो सकते हैं |




    निष्कर्ष (Conclusion)


    तो किसान भाइयों इस आर्टिकल के माध्यम से अपने जाना की आलू की फसल को कैसे पालें से बचाए सकते हैं | अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो और भी किसानों में इसको शेयर करें | और इससे संबंधित जानकारी चाहिए तो कमेंट अवश्य करें |



    यह भी पढ़ें -




    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.